Delhi CM Rekha Gupta's Z Plus security removed

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा हटाई गई, हमले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 26 2025 11:48:16 AM

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा हटाई गई, हमले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की z प्लस सुरक्षा हटाई गई हमले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा हटाई गई, हमले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

4 दिन के बाद ही इस सुरक्षा को वापिस ले लिया गया है

रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

20 अगस्त बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ

कागज देते समयहाथ खीचां और फिर थप्पड़ मारा था

हमले में रेखा गुप्ता के सिर और कंधे पर चोट आई थी

नई दिल्‍ली : 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा 4 दिन के अंदर ही वापिस हटा ली गई है। रेखा गुप्ता को यह सुरक्षा उन पर हुए हमले के बाद दी गई थी पर 4 दिन के बाद ही इस सुरक्षा को वापिस ले लिया गया है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सुरक्षा को वापिस क्यों लिया गया है।

मामले में दूसरा आरोपी अरेस्ट

वहीं रेखा गुप्ता पर थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान तहसीन सैयद के रूप में हुई है और वह मुख्य आरोपी राजेश सकरिया का सहयोगी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है।

20 अगस्त को हुआ था हमला

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। आरोपी राजेश सकरिया ने सीएम रेखा को कागज देते समय उनका हाथ खीचां था और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा गुप्ता के सिर और कंधे पर चोट आई थी।

Related to this topic: