DGCA implemented new guidelines

DGCA ने लागू की नई गाइडलाइंस

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 27 2025 03:30:59 PM

DGCA ने लागू की नई गाइडलाइंस, कोहरे और धुंध के चलते लिया फैसला

dgca ने लागू की नई गाइडलाइंस

टेक-ऑफ से पहले पांच-चरणों की निरीक्षण प्रक्रिया से गुजरना होगा

कम दृश्यता में एयरलाइंस का निरीक्षण और गंभीरता दोनों बढ़ गई हैं

पहले विमान, पायलट और एयरपोर्ट तीनों की अलग-अलग जांच होगी

नेशनल डेस्क

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि उड़ान सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। अब हर फ्लाइट को टेक-ऑफ से पहले पांच-चरणों की निरीक्षण प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले एयरलाइंस को सिर्फ एक बार अनुमति लेनी पड़ती थी, पर अब कम दृश्यता में निरीक्षण और गंभीरता दोनों बढ़ गई हैं।

टेक-ऑफ और लैंडिंग से पहले 

नए नियमों के तहत टेक-ऑफ और लैंडिंग से पहले विमान, पायलट और एयरपोर्ट तीनों की अलग-अलग जांच होगी। डीजीसीए तभी फ्लाइट को अनुमति देगा जब ये कंफर्म हो जाए कि ऑटोपायलट, लैंडिंग सिस्टम और सारे सेंसर सही काम कर रहे हैं।

र विमान और पायलट को अलग प्रक्रिया से गुजरना होगा

डीजीसीए का कहना है कि "जितनी कम दृश्यता होगी, उतने ही सख्त नियम होंगे। इससे दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, अमृतसर और पटना जैसे कोहरे वाले क्षेत्रों में उड़ान सुरक्षा और मॉनिटरिंग ज्यादा मजबूत होगी। अब हर विमान और पायलट को अलग स्तर की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Related to this topic: