Direct flights between India and China

26 अक्टूबर से भारत और चीन के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 03 2025 03:22:12 PM

26 अक्टूबर से भारत और चीन के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें, 5 साल बाद हुआ समझौता

26 अक्टूबर से भारत और चीन के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें

गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद पांच साल तक चले तनावपूर्ण संबंध

26 से कोलकाता से ग्वांगझू के लिए दैनिक, नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू होंगी

जल्द दिल्ली और ग्वांगझू के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी : एयरलाइन

नेशनल डेस्क

भारत और चीन लंबे समय के बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं। यह कदम गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद पांच साल तक चले तनावपूर्ण संबंधों के बाद उठाया गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। इसके बाद, एयरलाइन इंडिगो ने भी घोषणा की कि वह 26 अक्टूबर से भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी।

उड़ान सेवाएं निलंबित की गई थीं

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा है कि इस साल की शुरुआत से ही, दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने और संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बाद 2020 में दोनों पक्षों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद ही सेवाएं फिर से शुरू की गईं। हालांकि, अब पांच साल बाद सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं।

इंडिगो ने तारीख की घोषणा की

सरकार की तरफ से सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद, इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि वह 26 अक्टूबर से चीन के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी। इंडिगो ने एक बयान में कहा, इंडिगो ने चीन के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत 26 अक्टूबर, 2025 से कोलकाता से ग्वांगझू के लिए दैनिक, नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू होंगी। एयरलाइन ने आगे कहा कि वह जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी।

Related to this topic: