Due to bad weather in Uttarakhand

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 02 2025 01:33:33 PM

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है

बाहर न निकलें और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें

अप्रैल-मई में शुरू होकर अक्टूबर-नवंबर तक चलती है चारधाम यात्रा 

यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित, हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु 

बारिश और भूस्खलन को देखते श्री वैष्णो देवी की यात्रा को रोका गया

नेशनल डेस्‍क : 

उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा पर न निकलें और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें।

हर साल अक्टूबर-नवंबर तक 

गौरतलब है कि हर साल अप्रैल-मई में शुरू होकर अक्टूबर-नवंबर तक चलने वाली चारधाम यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब भी जाते हैं।

वैष्णो यात्रा भी रोकी गई है

आपको बता दें पहाड़ी इलाकों में बारिश और भूस्खलन को देखते हुए शक्तिपीठ श्री वैष्णो देवी की यात्रा को रोक दिया गया है। क्योंकि भूस्खलन के कारण 35 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी। जिसे ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने यात्रा को रोकने का फैसला किया था।

Related to this topic: