Famous rapper Badshah is in trouble!

मशहूर रैपर बादशाह मुसीबत में घिरे!

Written by:

Last Updated:

मशहूर रैपर बादशाह मुसीबत में घिरे! विवादित गाने पर हो सकती है गिरफ्तारी

मशहूर रैपर बादशाह मुसीबत में घिरे

नए गाने टटीरी को लेकर पंचकूला में केस दर्ज किया गया

YouTube ने भी गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है

महिला आयोग भी बादशाह को समन जारी कर चुका है

इस नए गाने के बोल और वीडियो पर आपत्ति जताई गई है

बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं

पुलिस ने बादशाह को पेश होने का नोटिस भी जारी किया

नेशनल डेस्क

मशहूर रैपर बादशाह अपने नए गाने को लेकर विवादों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके नए गाने टटीरी को लेकर पंचकूला में केस दर्ज किया गया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद YouTube ने भी एक्शन लेते हुए उनके गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा महिला आयोग भी बादशाह को समन जारी कर चुका है। बादशाह के नए गाने के बोल और वीडियो पर आपत्ति जताई गई है। 

गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस

पंचकूला पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इसी बीच पुलिस ने बादशाह को तुरंत पेश होने का नोटिस भी जारी किया है। साथ ही उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि बादशाह विदेश न भाग सके।

गाने के बोल और वीडियो पर आपत्ति

महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है।

Related to this topic: