Firing again at comedian Kapil Sharma's cafe

कामेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, बिश्नोई-ढिल्लों गैंग ने ली जिम्मेदारी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 08 2025 02:09:07 PM

कामेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, बिश्नोई-ढिल्लों गैंग ने ली जिम्मेदारी

कामेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग बिश्नोई-ढिल्लों गैंग ने ली जिम्मेदारी

कामेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, बिश्नोई-ढिल्लों गैंग ने ली जिम्मेदारी

 मुम्बई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों इस खबर को वेरीफाई कर रही है

फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लारेंस विश्नोई गैंग ने ली है

फायरिंग की यह जानकारी एक सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है

नेेशनल डेस्‍क :  

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फिर फायरिंग की खबर आई सामने है। एक सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टर ने एक पोस्ट डालकर यह फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। मुम्बई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों इस खबर को वेरीफाई कर रही है। मालूम हो कि कनाडा के सुरे में कपिल शर्मा का कैफे है, जिसका नाम Kaps cafe है। इस कैफे पर फिर से फायरिंग की खबर सामने आई है। 

height=373

गोल्डी ढिल्लों और लारेंस विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लारेंस विश्नोई गैंग ने ली है। फायरिंग की यह जानकारी एक सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। हालांकि पुलिस वेरीफाई ही कर रही है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का 9 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। 9 सेकेंड के इस वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा बार फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ रही है। 

जय श्री राम, सत श्री अकाल. राम राम सभी भाइयों को

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “जय श्री राम, सत श्री अकाल. राम राम सभी भाइयों को. आज जो कपिल शर्मा के “कैप्स कैफे” (Kaps Cafe), सरे (Surrey) में फायरिंग हुई है। उसकी ज़िम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते है। हमने इसको (संभवत: टारगेट को) कॉल की थी, इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में करेंगे। 10 जुलाई को सर्रे में कपिल शर्मा के नए रेस्तरां पर गोलीबारी हुई थी!

Related to this topic: