Five major changes are going to happen

आज से देश में होने जा रहे 5 बड़े अहम बदलाव

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 01 2025 05:47:34 PM

आज से देश में होने जा रहे 5 बड़े अहम बदलाव, अक्टूबर में गैस सिलेंडर हुआ महंगा

आज से देश में होने जा रहे 5 बड़े अहम बदलाव

NPCI UPI में पीयर-टु-पीयर (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट को पूरी तरह बंद करने का निर्देश

अब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से UPI के जरिए पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज सकेगा

यह रोक P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट पर, मर्चेंट्स अभी भी पेमेंट कलेक्ट रिकवेस्ट कर पाएंगें

अब ट्रेन की जनरल रिजर्वेशन की ऑनलाइन बुकिंग पर आधार वेरिफिकेशन जरूरी 

RBI ने दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है

नए चार्जेस लगाए, OTP बेस्ड डिलीवरी को प्रति सामान पर ₹5 एक्सट्रा+GST देना होगा

NPS के नॉन-गवर्नमेंट सब्सक्राइबर्स अब पूरी रकम शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे

नेशनल डेस्क

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और आज से 5 अहम बदलाव हो रहे हैं। जिनका असर आम लोगों पर पड़ेगा। कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 16.50 रुपए बढ़ा दिए हैं। वहीं अब ट्रेन में रिजर्वेशन ट्रेन के लिए आधार कार्ड का वेरिफिकेशन जरूरी हो गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI में पीयर-टु-पीयर (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। इसका मतलब है कि अब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से UPI के जरिए पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज सकेगा। यह रोक सिर्फ P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट पर है। मर्चेंट्स अभी भी पेमेंट कलेक्ट करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे।

ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार जरूरी

अब ट्रेन की जनरल रिजर्वेशन की टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी हो गया है। हालांकि यह सिर्फ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर एप पर जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए जरूरी होगा।

महंगे नहीं लोन और EMI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था।

स्पीड पोस्ट सर्विस महंगी

इंडिया पोस्ट ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए नए चार्जेस लगाए हैं। सिक्योरिटी और सुविधाओं में सुधार किया गया है। OTP बेस्ड डिलीवरी के लिए प्रति सामान ₹5 एक्सट्रा+GST देना होगा। डिलीवरी का रियल-टाइम स्टेटस SMS से मिलेगा। स्टूडेंट्स को 10% डिस्काउंट और बल्क कस्टमर्स को 5% की छूट मिलेगी।

NPS में पूरी रकम शेयर बाजार में लगा सकेंगे

NPS के नॉन-गवर्नमेंट सब्सक्राइबर्स अब अपनी पूरी रकम शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे। अभी तक NPS में इक्विटी इन्वेस्टमेंट लिमिट 75% तय थी। इसका फायदा उन लोगों को होगा जो ज्यादा रिटर्न के लिए स्टॉक मार्केट में रिस्क लेने को तैयार हैं। इससे निवेशकों को रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बनाने का मौका मिलेगा।

Related to this topic: