Good news for motorists

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 28 2025 03:09:19 PM

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, फ्री हुआ जगराओं-नकोदर रोड टोल प्लाजा, डेढ़ साल पहले बंद करने का निर्णय 

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी

 पहले यह टोल प्लाजा 15 मई 2027 तक संचालित होना तय था

सरकार ने इस संबंधी औपचारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया

साढ़े तीन साल में अब तक 18 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं

सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलाए जा रहे थे

वहीं, राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम है

पंजाब डेस्क

पंजाब वासियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने जगराओं-नकोदर रोड स्थित टोल प्लाजा को निर्धारित समय से डेढ़ साल पहले बंद करने का निर्णय लिया है। पहले यह टोल प्लाजा 15 मई 2027 तक संचालित होना तय था, लेकिन अब इसे पहले ही समाप्त कर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में औपचारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

अब नहीं देना होगा टोल शुल्क

इस फैसले के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी तरह का टोल शुल्क नहीं देना होगा। पंजाब सरकार ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद साढ़े तीन साल में अब तक 18 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं, और जगराओं-नकोदर टोल इस श्रृंखला में 19वां प्लाजा है।

PPP मॉडल पर चलाए जा रहे थे

सरकार के मुताबिक, पहले ये टोल प्लाजा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलाए जा रहे थे। अब इन सड़कों की देखरेख और रखरखाव पूरी तरह सरकार के अधीन रहेगा। इससे लोगों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और परिवहन लागत में कमी आएगी।

विकास की दिशा में बड़ा कदम

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बंद किए गए 18 टोल प्लाजाओं से सरकार को हर साल लगभग 222 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता था। सरकार ने कहा है कि यह फैसला जनता की सुविधा, सुगम यातायात और राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम है।