Huge fire broke out in Vishal Mega Mart

Vishal Mega Mart में लगी भीषण आग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 10 2025 02:05:50 PM

Vishal Mega Mart में लगी भीषण आग, लोगों में मची भगदड़

vishal mega mart में लगी भीषण आग

देखते ही देखते आग ने पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया

शीशे टूटकर गिरने लगे और काला धुआं तेजी से बाहर आया

आग फैल जाने के कारण उसे काबू पाने में मुश्किल पेश आई

अंदर की स्थिति देखने को मौके पर 3 गाड़ियां लगी हुई थी

हरियाणा डेस्‍क : 

Vishal Mega Mart के अंदर सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आग के कारण मॉल में लगे शीशे टूट कर नीचे गिरने लगे और काला धुआं तेजी से बाहर आना शुरू हो गया। यह घटना हरियाणा के अंबाला में हुई है। 

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची मौके पर

लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को दी। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं क्योंकि आग फैल जाने के कारण उस पर काबू पाने में मुश्किल हो रही थी। कपड़ों में फैलने के कारण भी आग बढ़ती जा रही थी।

आग बुझाने के लिए और गाड़ियां मंगवाई

फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू तो पाया लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर कर्मियों का कहना था सतही तौर पर आग पर काबू पाया गया है। अंदर की स्थिति देखने के लिए मौके पर 3 गाड़ियां आग बुझाने में लगी, लेकिन वह काफी नहीं थी।

Related to this topic: