हिमाचल में दो भाइयों ने एक ही लड़की से रचाई शादी, एक अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर, सोशल मीडिया पर चर्चा
यह मामला सिरमौर जिले के शिलाई इलाके का है, शादी पुरानी परंपरा को निभाते हुए की गई
12 से 14 जुलाई तक धूमधाम से शादी, तीन दिनों तक चली इस शादी में भी रस्में पूरी की गईं
आखिरी दिन जब दोनों दूल्हे दुल्हन के साथ स्टेज पर आए, तो शादी में मौजूद लोग दंग रह गए
कुन्हाट गांव की बेटी से हुई शादी, तीनों ही पढ़े-लिखे हैं और अमीर परिवारों से ताल्लुक रखते हैं
सिरमौर :
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहा दो भाइयों ने एक ही लड़की से शादी रचाई है। यह मामला सिरमौर जिले के शिलाई इलाके का है। यह शादी पुरानी परंपरा को निभाते हुए की गई और अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। पूरे कार्यक्रम का एक वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दूल्हा-दुल्हन दोनों की शादी
जानकारी के अनुसार, यह शादी 12 से 14 जुलाई तक धूमधाम से हुई। तीन दिनों तक चली इस शादी में भी रस्में पूरी की गईं। आखिरी दिन जब दूल्हा-दुल्हन दोनों अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर आए, तो शादी में मौजूद लोग दंग रह गए। बताया जा रहा है कि यह शादी शिलाई गांव के थिंडो परिवार में हुई।
शादी कुन्हाट गांव की बेटी से
दोनों भाइयों की शादी कुन्हाट गांव की बेटी से हुई। खास बात यह है कि तीनों ही पढ़े-लिखे हैं और अमीर परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। जानकारी के अनुसार, एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा दूल्हा विदेश में काम करता है। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
परिवार में बनी रहती एकता
हाटी समुदाय की परंपरा के अनुसार, इस तरह की शादियाँ पहले भी होती रही हैं और इन्हें समाज का उज्जवल पक्ष माना जाता है। इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि इससे परिवार में एकता बनी रहती है और संपत्ति का बंटवारा नहीं होता। परिवार के साथ-साथ पूरा गांव भी इस शादी में शामिल हुआ।