In Shimla, a doctor was suspended

शिमला में परिवार के 6 घंटे तक प्रदर्शन के बाद डॉक्टर को किया सस्पेंड

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 23 2025 03:12:18 PM

शिमला में परिवार के 6 घंटे तक प्रदर्शन के बाद डॉक्टर को किया सस्पेंड, अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट पर लिया एक्शन

शिमला में परिवार के 6 घंटे तक प्रदर्शन के बाद डॉक्टर को किया सस्पेंड

खाली बेड पर लेटने से डॉक्टर इतने नाराज हो गए कि मरीज को पीटना ही शुरू कर दिया

मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया पर मरीज के परिजन विरोध करते रहे 

पीड़ित परिवार ने डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की, कहा-वह SP से मुलाकात करेंगे

नेशनल डेस्क

हिमाचल के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सोमवार को मरीज को पीटते हुए की डॉक्टर की वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में खाली बेड पर लेटने से डॉक्टर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने मरीज को पीटना ही शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया पर मरीज के परिजन  विरोध करते रहे और उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आखिरकार 6 घंटे बाद डॉक्टर को सस्पेंड करने के बाद परिजन शांत हुए। 

बर्खास्त करने की मांग उठाई

इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद मरीज के परिजन भड़क गए जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह SP से मुलाकात करेंगे। 

SP से मुलाकात करेगा परिवार

वहीं इस मामले पर IGMC के मेडिकल सुपरिंटेंडेट ने कहा कि मारपीट एक मामला सामने आया है। मैनेजमैंट ने सरकार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि मरीज के साथ मारपीट का मामला हमारे ध्यान में है। जांच के बाद टर्मिनेशन भी हो सकता है।

Related to this topic: