Indian passport strengthened

मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, अब भारतीय 59 देशों की बिना वीज़ा कर सकते हैं यात्रा, पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का 77वां स्थान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 24 2025 01:46:20 PM

मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, अब भारतीय 59 देशों की बिना वीज़ा कर सकते हैं यात्रा, पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का 77वां स्थान

मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट अब भारतीय 59 देशों की बिना वीज़ा कर सकते हैं यात्रा पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का 77वां स्थान

मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, अब भारतीय 59 देशों की बिना वीज़ा कर सकते हैं यात्रा, पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का 77वां स्थान 

विदेश जाने वाले भारतीयों को मिल रहा है रैंकिंग में सुधार का फायदा

सिंगापुर लिस्ट में टॉप पर, दूसरे नंबर पर जापान और साउथ कोरिया

तीसरे नंबर पर डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, आयरलैंड, इटली और स्पेन 

नेशनल डेस्‍क : 

भारतीय पासपोर्ट मजबूत हो गया है और भारतीय अब बिना वीज़ा के 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब दुनिया के पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का 77वां स्थान था। इससे पहले भारत का पासपोर्ट 85 नंबर पर था।

पिछले 6 महीने में आया था बदलाव

दरअसल पिछले 6 महीने में ही भारत का पासपोर्ट यह बदलाव आया है। जिसके बाद भारत का पासपोर्ट 8 स्थान मजबूत होकर 77वें स्थान पर पहुंचा है। भारत लगातार पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार कर रहा है। जिसका फायदा विदेश जाने वाले भारतीयों को मिल रहा है।

सिंगापुर अभी भी पहले स्थान पर

अगर दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की बात करें तो सिंगापुर का पासपोर्ट इस लिस्ट में टॉप पर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर जापान और साउथ कोरिया का नाम है। जहां सिंगारपुर का पासपोर्ट 193 देशों में फ्री वीज़ा सुविधा देते हैं तो वहीं जापान और कोरिया 190 देशों में बिना वीजा के आ-जा सकते हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 7 देश 

वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, आयरलैंड, इटली और स्पेन संयुक्त रूप से हैं। इन देशों के नागरिकों को 189 देशों में फ्री वीजा करने का अधिकार है। वहीं पाकिस्तान इस लिस्ट में 96वें नंबर पर है, जो पिछले साल के 101वें स्थान पर था।