Iran apologizes to neighboring countries

ईरान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी

Written by:

Last Updated:

ईरान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी, कहा-अब नहीं करेंगे हमले; कुछ ही देर बाद कतर पर अटैक

ईरान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी

पड़ोसी देशों से माफी के बाद भी तनाव बरकरार, अमेरिका ने बड़े हमले की चेतावनी दी

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धमाके की खबर के बाद सभी उड़ानें की गई हैं निलंबित

युद्ध के बीच ईरान में पिछले एक हफ्ते से इंटरनेट पूरी तरह बंद, इंटरनेट ब्लैकआउट लागू 

28 फरवरी से शुरू हुए हमलों में अब तक 6,668 नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिका के THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम का रडार नष्ट किया गया

लगातार बढ़ते तनाव के बीच ईरान का शेयर बाजार भी अगली सूचना तक बंद किया गया

नई दिल्ली

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध आठवें दिन में पहुंच गया है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हमले न करने का ऐलान करते हुए माफी मांगी है, लेकिन मिडिल ईस्ट में हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि कुछ ही देर बाद कतर की राजधानी दोहा में धमाके की खबर सामने आई, जिससे क्षेत्र में चिंता और बढ़ गई। उधर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धमाके की खबर के बाद एहतियात के तौर पर एमिरेट्स एयरलाइन ने दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है। 

ईरान क्षेत्र में तनाव बढ़ाना नहीं चाहता : राष्ट्रपति पेजेशकियन 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि जब तक किसी पड़ोसी देश की जमीन से ईरान पर हमला नहीं होता, तब तक ईरान उनकी जमीन को निशाना नहीं बनाएगा। उन्होंने हाल के दिनों में हुए हमलों के लिए माफी भी मांगी और कहा कि ईरान क्षेत्र में तनाव बढ़ाना नहीं चाहता। इस बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका और इजराइल जल्द ही ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में हैं। 

युद्ध के बीच ईरान में एक सप्ताह से इंटरनेट पूरी तरह बंद 

इस हमले का मुख्य लक्ष्य ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को तबाह करना होगा। युद्ध के बीच ईरान में पिछले एक हफ्ते से इंटरनेट लगभग पूरी तरह बंद है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स के अनुसार सरकार ने देशभर में इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किया है, ताकि जानकारी सिर्फ सरकारी मीडिया के जरिए ही लोगों तक पहुंचे।

 अब तक 6,668 नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया 

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों में अब तक 6,668 नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जिनमें हजारों घर, दुकानें, स्कूल और मेडिकल सेंटर शामिल हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने जॉर्डन में लगे अमेरिका के THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम के रडार को भी नष्ट कर दिया है।

 ईरान का शेयर बाजार भी अगली सूचना तक बंद कर दिया

उधर इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान और इस्फहान में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमलों की नई लहर शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते तनाव के बीच ईरान का शेयर बाजार भी अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग को खारिज करते हुए कहा कि यह ऐसा सपना है जिसे अमेरिका को अपने साथ कब्र तक ले जाना पड़ेगा।

Related to this topic: