हिमाचल में लैंड स्लाइड, 4 लोगों की मौत, स्कूल-कालेज में छुट्टी, नेशनल हाईवे समेत 800 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू समेत 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं
यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में बाढ़ जैसे हालात
यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई
केदारनाथ नेशनल हाईवे पर दो यात्रियों की मौत और छह घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लैंडस्लाइड, 12 घराें को हुआ नुकसान
शिमला :
हिमाचल प्रदेश में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं।
2 मकानों की दीवारें गिरीं
हरियाणा में यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोलने पड़े। सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई।
केदारनाथ में लैंड स्लाइड
उधर, उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर सोमवार को लैंडस्लाइड होने के बाद दो यात्रियों की मौत और छह लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 12 घर टूट गए। मूसलाधार बारिश से समूचा उत्तर भारत परेशान है।