Landslide again during Mata Vaishno Devi Yatra

माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान फिर लैंडस्लाइड, 700 से ज्यादा श्रद्धालु कटरा में फंसे

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 03 2025 03:53:49 PM

माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान फिर लैंडस्लाइड, 700 से ज्यादा श्रद्धालु कटरा में फंसे

माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान फिर लैंडस्लाइड 700 से ज्यादा श्रद्धालु कटरा में फंसे

यात्रा रोके जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ पर पहाड़ों का मलबा यात्रा के रास्ते में आ गया है

लैंडस्लाइड में श्रद्धालुओं की मौत के बाद श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी यात्रा स्थगित करने का फैसला किया

यात्रा को बंद हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है पर अभी भी पहाड़ों में स्थिति ठीक नहीं है

एक हफ्ते से ज्यादा वैष्णो माता की यात्रा बंद होने के कारण 700 से ज्यादा श्रद्धालु कटरा में फंसे हैं 

नेशनल डेस्क : 

माता वैष्णो देवी यात्रा के रास्ते में एक बार फिर से लैंड स्लाइडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि समीर पॉइंट के पास यह लैंडस्लाइडिंग हुई है। हालांकि यात्रा रोके जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ पर पहाड़ों का मलबा यात्रा के रास्ते में आ गया है। लैंडस्लाइड में श्रद्धालुओं की मौत के बाद श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया। यात्रा को बंद हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है पर अभी भी पहाड़ों में स्थिति ठीक नहीं है। 

700 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे

वैष्णो माता की यात्रा बंद होने के कारण 700 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं की मदद के लिए कटरा के होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन आगे आई है। उन्होंने श्रद्धालुओं के मुफ्त रहने और खाने पीने की व्यवस्था की है। 

34 श्रद्धालुओं की हुई मौत

26 अगस्त को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान अर्द्धकुवारी मंदिर के पास लैंडस्लाइड हुआ था। इस लैंड स्लाइड के दौरान 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि कई श्रद्धालु जख्मी भी हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका फिलहाल ईलाज चल रहा है।

Related to this topic: