Landslide on Mata Vaishno Devi Yatra route

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, तीसरे दिन भी यात्रा ठप, अब तक 41 श्रद्धालुओं की मौत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 28 2025 06:32:33 PM

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, तीसरे दिन भी यात्रा ठप, अब तक 41 श्रद्धालुओं की मौत

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड तीसरे दिन भी यात्रा ठप अब तक 41 श्रद्धालुओं की मौत

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, तीसरे दिन भी यात्रा ठप, अब तक 41 श्रद्धालुओं की मौत

प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं

श्राइन बोर्ड ने मारे गए श्रद्धालुओं के शव घर भेजने की पूरी जिम्मेदारी ली है

साथ ही, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 

डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से अतिरिक्त 4 लाख रुपये देने का ऐलान किया

नेशनल डेस्‍क : 

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। घटना के तीसरे दिन भी यात्रा स्थगित है। इस भीषण हादसे में अब तक करीब 41 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन मार्ग पूरी तरह साफ न होने तक यात्रा शुरू नहीं हो पाएगी।

श्रद्धालुओं के शव घर भेजने की जिम्मेदारी ली

श्राइन बोर्ड ने हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शव उनके घर भेजने की पूरी जिम्मेदारी ली है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से अतिरिक्त 4 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है।

इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुुआ था भूस्खलन 

गौरतलब है कि यह हादसा 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे हुआ था, जब भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हो गया। अचानक हुए इस हादसे ने यात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी मचा दी थी।

Related to this topic: