Major changes are coming to the country

नवंबर से देश में होने जा रहे बड़े बदलाव

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 01 2025 01:20:44 PM

नवंबर से देश में होने जा रहे बड़े बदलाव, गैस सिलेंडर सस्ता-एक बैंक अकाउंट के हो सकते हैं 4 नॉमिनी

नवंबर से देश में होने जा रहे बड़े बदलाव

19 किलो वाले कर्मशियल गैस सिलेंडर किया 6.50 रुपए सस्ता

बच्चों के आधार कार्ड अपडेट की फीस भी माफ कर दी गई है

हालांकि कई राज्यों में 5 रुपए तो कहीं 4 रुपए भी सस्ता किया

अगर कैश से पेमेंट करते तो पहले की तरह दोगुना चार्ज लगेगा

नेशनल डेस्क

आज से नवंबर का महीना शुरू हो रहा है तो वहीं देश में कुछ बदलाव भी हुए हैं। सबसे पहले कर्मशियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। वहीं अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक नहीं बल्कि 4-4 नॉमिनी बना सकते हैं। बच्चों के आधार कार्ड अपडेट की फीस भी माफ कर दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कर्मशियल गैस सिलेंडर को 6.50 रुपए सस्ता कर दिया है। हालांकि कई राज्यों में 5 रुपए तो कहीं 4 रुपए भी सस्ता किया गया है। आईए जानते हैं कि देश आज से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं।

बैंक अकाउंट के होंगे 4 नॉमिनी

आप यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे और कितना हिस्सा मिलेगा। यह नियम आज से पूरे देश में लागू हो रहा है। दरअसल नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे अकाउंट होल्डर नामित करता है, ताकि उसकी मौत पर खाते की राशि या संपत्ति को बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के उसके हवाले किया जा सके।

बच्चों के आधार कार्ड फीस माफ

पहले बच्चों के आधार कार्ड के लिए 125 रुपए देने पड़ते थे। वहीं बड़ों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने का खर्च 75 रुपए है। फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए लगेंगे। बिना कोई डॉक्यूमेंट जमा किए पता, जन्मतिथि या नाम भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

फास्टैग के नियमों में भी बदलाव

फास्टैग नया बदलाव टोल पेनल्टी सिस्टम से जुड़ा है। ये 15 नवंबर 2025 से लागू हो रहा है। फास्टैग के बिना गाड़ियों के लिए यूपीआई से पेमेंट करने वालों को 1.25 गुना स्टैंडर्ड टोल फीस देनी पड़ेगी। अगर कैश से पेमेंट करते हैं तो पहले की तरह दोगुना चार्ज लगेगा।

पेंशन का लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी

पेंशन लेने वाले सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के रिटायर्ड एम्प्लॉयी को इस साल की ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ सबसे नजदीकी बैंक ब्रांच में नवंबर के आखिर तक जमा करनी होगी। जो कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जाना चाहते हैं, उन्हें भी ये काम नवंबर के आखिर तक ही पूरा करना होगा।