More than 200 drug samples failed quality test

देश में 200 से ज्यादा दवाओं के सैंपल फेल

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 20 2025 04:30:13 PM

देश में 200 से ज्यादा दवाओं के सैंपल फेल, खांसी-बुखार और हार्ट अटैक की मेडिसिन शामिल

देश में 200 से ज्यादा दवाओं के सैंपल फेल

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने दवा का सैंपल लिया

इनमें खांसी, बुखार, शुगर और हार्ट अटैक से जुड़ी दवाईयों के सैंपल फेल

CDSCO ने दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) घोषित किया 

नेशनल डेस्क

देश में एक बार फिर से दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इस बार 205 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। दरअसल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने देश में बनी दवाओं का सैंपल लिया, जिसमें खांसी, बुखार, शुगर और हार्ट अटैक से जुड़ी दवाईयों के सैंपल फेल हो गए।

हिमाचल में बनी 47 दवाईयों के सैंपल फेल

जिन दवाईयों के सैंपल फेल हुए हैं उनमें से 47 दवाईयां हिमाचल में बनाई गई हैं। इन दवाईयां इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, सोलन, कालाअंब, पांवटा साहिब और ऊना स्थित फार्मा इकाइयों में निर्मित की गई थीं। CDSCO के अनुसार गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई इन दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) घोषित किया गया।

बुखार, शुगर और हार्ट की दवाएं भी लिस्ट में

NSQ घोषित दवाओं में पैरासिटामोल, मेटफॉर्मिन, क्लोपिडोग्रेल, एस्पिरिन, रेमिप्रिल, सोडियम वैल्प्रोएट, मेबेवेरिन हाइड्रोक्लोराइड, टेलमीसार्टन, क्लेरिथ्रोमाइसिन, सेफिसाइन और जेंटामाइसिन इंजेक्शन जैसी दवाएं शामिल हैं। ये दवाएं टाइफाइड, फेफड़ों व मूत्र संक्रमण, खांसी, अस्थमा, एलर्जी और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज में दी जाती हैं।

Related to this topic: