National Highway connecting Punjab and Himachal

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे धंसा, ट्रैफिक जाम

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 12 2025 04:33:25 PM

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे धंसा, ट्रैफिक जाम, मणिमहेश के श्रद्धालु भी फंसे, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे धंसा ट्रैफिक जाम

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे धंसा, ट्रैफिक जाम, मणिमहेश के श्रद्धालु भी फंसे, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें

घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी लंबी लाइने लगीं हुई हैं

कई यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। प्रशासन ने मौके पर मशीनरी तैनात कर दी है

प्रशासन ने मौके पर मशीनरी तैनात की, बारिश से मरम्मत कार्य में दिक्कत 

पंजाब डेस्‍क : 

लगातार बारिश होने के कारण पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे मार्ग धंस गया। इसके कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है! जिस कारण कई लोगों की गाड़ियां ट्रैफिक में फंस चुकी है। क्योंकि अब आगे जाने के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है। घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी लंबी लाइने लगीं हुई हैं। कई यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। प्रशासन ने मौके पर मशीनरी तैनात कर दी है, लेकिन लगातार बारिश से मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है।

मणिमहेश के श्रद्धालु फंसे

इसी भरमौर हाईवे से पंजाब से मणिमहेश की यात्रा के लिए श्रद्धालु आते हैं पर हाईवे के धंसने के कारण गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। न तो लोग आगे जा पा रहे हैं और न पीछे। क्योंकि दोनों तरफ से रास्ते पूरी तरह से ट्रैफिक से जाम हैं।

NHAI ने मशीनरी भेजी

वहीं नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मौके पर सड़क की बहाली को मशीनरी भेज दी है। मगर क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश सड़क बहाली के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दे रखी है।

Related to this topic: