देर रात करीब 12:10 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है
निचार क्षेत्र में गांव के पास तीन नालों में अचानक बाढ़ आ गई
बाढ़ से गांव के कई खेतों और बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा
एक मकान बाढ़ की चपेट में आ गया, लोगों के बगीचे बह गए
निगुलसरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) भी अवरुद्ध हुआ
नेशनल डेस्क
पहाड़ों पर कुदरत का कहर अभी भी जारी है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फिर से बादल फटा है, नालों में अचानक बाढ़ आ गई। देर रात करीब 12:10 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। निचार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण यह घटना हुई, जिससे गांव के पास बहने वाले तीन नालों में अचानक बाढ़ आ गई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं में अबतक 424 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में जान-माल का नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है।
भारी नुकसान
इस बाढ़ से गांव के कई खेतों और बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रवीण मोयान और हरी बिष्ट की 3 से 4 गाड़ियां भी बाढ़ के पानी में बह गईं। साथ ही एक मकान भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे दर्जनों लोगों के बगीचे बह गए।
NH-5 बंद
वही थाच नाले में आई बाढ़ के मलबे के कारण निगुलसरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (NH-5) भी अवरुद्ध हो गया है। इक्से साथ ही निगुलसरी अवरुद्ध पॉइंट पर पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क बहाली के लिए मशीनें लगा दी हैं और काम जारी है।