Online registration for Chardham Yatra begins

चारधाम यात्रा की Online रजिस्ट्रेशन शुरू

Written by:

Last Updated:

चारधाम यात्रा की Online रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, 19 अप्रैल से शुरू हो रही है यात्रा

चारधाम यात्रा की online रजिस्ट्रेशन शुरू

अपने फोन और कंप्यूटर और वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

रजिस्ट्रेशन कंपलसरी किया गया, बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा नहीं करने दी जाएगी

19 अप्रैल से ही यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे

22 को केदारनाथ धाम व 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगें

नई दिल्ली

चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि 2026 की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। अब श्रद्धालु घर बैठे ही अपने फोन और कंप्यूटर और वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया, बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा नहीं करने दी जाएगी। इस बार की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। परंपरा के मुताबिक इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

ऑफलाइन रजिट्रेशन 17 अप्रैल से होगी

उत्तराखंड सरकार ने अभी सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही शुरू की है। वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई प्रमुख स्थानों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि जिन श्रद्धालुओं के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वे भी आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकें।

इस वेबसाइट से करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

श्रद्धालु उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए पहले वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद यात्रा की तारीख, धाम और यात्रियों की जानकारी भरनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।

Related to this topic: