People in Uttarakhand were gripped by fear

उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहशत में आ गए लोग

Written by:

Last Updated:

उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहशत में आ गए लोग, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहशत में आ गए लोग

जमीन के भीतर 10 किलोमीटर गहराई पर केंद्र होने के कारण झटकों का असर महसूस किया गया

भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिला बताया गया है, भूकंप के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया

भूकंप के झटके पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, नाचनी, तेजम व आसपास इलाकों में महसूस किए गए

भूकंप का प्रभाव बागेश्वर से 174 किमी दूर ऋषिकेश और 183 किमी दूर हरिद्वार तक देखा गया है

नेशनल डेस्क

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही, जबकि इसका केंद्र बागेश्वर जिला बताया गया है। भूकंप के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। 

लोगों से सावधानी बरतने की अपील 

बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों में हालात पर नजर रखी जा रही है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। फिलहाल नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जमीन के भीतर 10 किलोमीटर गहराई पर केंद्र होने के कारण झटकों का असर महसूस किया गया। 

जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं 

भूकंप के झटके पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, नाचनी, तेजम समेत आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

दोबारा भूकंप आने की आशंका जताई

भूकंप का प्रभाव बागेश्वर से 174 किलोमीटर दूर ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार तक देखा गया। हरिद्वार और ऋषिकेश में भी सुबह-सुबह झटके लगने से लोग ठंड के बावजूद घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने तेज झटके महसूस करने की बात कही और दोबारा भूकंप आने की आशंका जताई।

Related to this topic: