People went wild in Kolkata to catch a glimpse

कोलकाता में Messi की एक झलक पाने को लोग बेकाबू

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 13 2025 04:24:44 PM

कोलकाता में Messi की एक झलक पाने को लोग बेकाबू, निराश फैंस ने तोड़ी कुर्सियां और स्टैंड

कोलकाता में messi की एक झलक पाने को लोग बेकाबू

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर में से एक अर्जेंटीना के लियोनल मैस्सी 14 साल बाद भारत आए

उरुग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के ही मिडफिल्डर रोड्रिगो डी पॉल भी साथ आए

सॉल्ट स्टेडियम में मैस्सी, लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल 22 मिनट तक ही मैदान में रुके रहे

नेशनल डेस्क

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर में से एक अर्जेंटीना के लियोनल मैस्सी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ ही उरुग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के ही मिडफिल्डर रोड्रिगो डी पॉल भी साथ में पहुंचे। इन तीनों खिलाड़ियों के लिए कोलकाता के सॉल्ट स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया था।

22 मिनट रुके खिलाड़ी, फैंस नाराज

सॉल्ट स्टेडियम में लियोनल मैस्सी, लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल सिर्फ 22 मिनट तक ही मैदान में रुके रहे। इन खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पर जैसे ही तीनों खिलाड़ी निकले तो फैंस निराश हो गए और उन्होंने कुर्सियां और स्टैंड तोड़ने शुरू कर दिए।

ममता बैनर्जी को मांगनी पड़ी माफी

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने लोगों से माफी मांगी। वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सताद्रू दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा कि उनका इस इवेंट से कोई लेना देना नहीं है।