PM Modi announced a relief package for Punjab

पंजाब के लिए पीएम मोदी ने राहत पैकेज का किया ऐलान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 09 2025 07:30:30 PM

पंजाब के लिए पीएम मोदी ने राहत पैकेज का किया ऐलान, बाढ़ पीड़ित लोगों से भी मिले

पंजाब के लिए पीएम मोदी ने राहत पैकेज का किया ऐलान

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया, 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने का ऐलान

मृतक के परिवारों को 2-2 लाख और जख्मी लोगों के लिए 50-50 हजार रुपए देने की भी घोषणा

दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की

बाढ़ पीड़ितों की आपबीती सुनने के दौरान एक साल की नितिका से मिले, गोद में उठा टॉफी भी दी

पंजाब डेस्‍क : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। दौरा करने के बाद वह गुरदासपुर पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ मुलाकात की। किसानों के बाद पीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग और पंजाब को 1600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने का ऐलान किया।

मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए

पीएम मोदी ने इसके साथ ही मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और जख्मी लोगों के लिए 50-50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने हरसंभव मदद करने का भी वादा किया है। 

हिमाचल के लिए 1500 करोड़ का ऐलान

पीएम मोदी ने इससे पहले हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की। इसके बाद पीएम बाढ़ पीड़ित लोगों से मिले। उन्होंने हिमाचल के लिए 1500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। 

एक साल की नितिका को गोद में उठाया

पीएम मोदी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की आपबीती सुनने के दौरान एक साल की बच्ची नितिका से भी मिले। उन्होंने उसे गोद में उठाया और टॉफी भी दी। नितिका के माता-पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने के कारण मौत हो गई थी।

Related to this topic: