PM Modi's big decision regarding GST

पीएम मोदी का जीएसटी को लेकर बड़ा फैसला, केंद्र सरकार ने आम आदमी को दी राहत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 05 2025 11:24:46 AM

पीएम मोदी का जीएसटी को लेकर बड़ा फैसला, केंद्र सरकार ने आम आदमी को दी राहत, जानें क्या हुआ सस्ता

पीएम मोदी का जीएसटी को लेकर बड़ा फैसला केंद्र सरकार ने आम आदमी को दी राहत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक

12 और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब खत्म, 5 और 18 प्रतिशत के दो टैक्स स्लैब लागू होंगे

बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी दी

दूध, रोटी, पराठा, छेना और इंडिविजुअल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर भी टैक्स नहीं लगेगा

33 जीवन रक्षक दवाएं, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं भी टैक्स फ्री होंगी

नेशनल डेस्‍क : 

केंद्र सरकार ने जीएसटी पर बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार ने 12 और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया है और अब केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो टैक्स स्लैब लागू होंगे। इससे आम जरूरत की चीजें जैसे साबुन, शैंपू के साथ AC, कार भी सस्ते होंगे। GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया। 

जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को इसकी जानकारी दी। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी दी। अधिकांश दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी दरें कम कर दी गई हैं।

गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं टैक्स फ्री

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि दूध, रोटी, पराठा, छेना समेत कई फूड आइटम GST फ्री होंगे। वहीं इंडिविजुअल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर भी टैक्स नहीं लगेगा। 33 जीवन रक्षक दवाएं, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं भी टैक्स फ्री होंगी।

इन वस्तुओं पर लगेगा 40% जीएसटी

पान मसाला

तंबाकू उत्पाद

सिगरेट

चीनी युक्त वातित पेय पदार्थ

28% से 18% स्लैब में लाई गई वस्तुएँ

सीमेंट

300 सीसी या उससे कम इंजन क्षमता वाली छोटी कारें और मोटरसाइकिलें

बसें, ट्रक और एम्बुलेंस

सभी ऑटो पार्ट्स पर 18% की एक समान दर

तीन पहिया वाहन

मोटरसाइकिल, टीवी और एयर कंडीशनिंग मशीनें भी सस्ती

मध्यम वर्ग की इच्छाओं की पूर्ति

वित्त मंत्री सीतारमण ने "मध्यम वर्ग की इच्छाओं को पूरा करने वाली" वस्तुओं की एक सूची भी दी, जिन्हें 18% कर स्लैब में लाया गया है। इनमें एयर कंडीशनिंग मशीनें, सभी टीवी, डिशवॉशर, 300 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली छोटी कारें और मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

Related to this topic: