Precious urn worth Rs 1 crore stolen

लाल किला के पास से एक करोड़ का बहुमूल्य कलश चोरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 06 2025 05:38:30 PM

लाल किला के पास से एक करोड़ का बहुमूल्य कलश चोरी, 760 ग्राम सोना, हीरे-पन्ने जड़े थे

लाल किला के पास से एक करोड़ का बहुमूल्य कलश चोरी

वहां जैन धर्म का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था और लोग पूजा-पाठ में व्यस्त थे

चोरी की घटना मंगलवार 2 सितंबर को एक जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान में हुई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी

सीसीटीवी खंगालने पर संदिग्ध गतिविधियां दिखीं, पुलिस ने उसकी पहचान कर ली

नेशनल डेस्‍क : 

दिल्ली स्थित लाल किले के पास एक बड़ा मामला सामने आया है। जहा बीते मंगलवार को गेट नंबर-15 के पास स्थित लालकिला पार्क से करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का बहुमूल्य कलश चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार उस समय वहां जैन धर्म का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था और लोग पूजा-पाठ में व्यस्त थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर कलश गायब कर दिया।

760 ग्राम सोना, हीरे-पन्ने जड़े थे 

पुलिस के अनुसार चोरी यह घटना मंगलवार 2 सितंबर को एक जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुई।  कलश 760 ग्राम सोने का बना था और उस पर हीरे, माणिक्य और पन्ने जड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध की गतिविधियां दिखाई दी हैं। फिलहाल पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

लोकसभा स्पीकर भी आए थे

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे। ओम बिरला के स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश गायब हो गया। वही दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि चोरी लाल किले के अंदर नहीं, बल्कि गेट नंबर-15 के पास स्थित पार्क से हुई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Related to this topic: