PRTC and Indo-Canadian buses collide in Rajpura

राजपुरा में पीआरटीसी और इंडो-कैनेडियन बसों के बीच टक्कर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 22 2025 03:44:07 PM

राजपुरा में पीआरटीसी और इंडो-कैनेडियन बसों के बीच टक्कर, ड्राइवर समेत यात्री घायल

राजपुरा में पीआरटीसी और इंडो-कैनेडियन बसों के बीच टक्कर

राजपुरा के गगन चौक के पास हुआ हादसा

पी.आर.टी.सी. ड्राइवर की हालत गंभीर है

10 घायलों को राजिंदरा अस्पताल भेजा है

राजपुरा

पीआरटीसी और इंडो कैनेडियन बसों के बीच टक्कर की खबर है। जानकारी के मुताबिक हादसा राजपुरा के गगन चौक के पास हुआ, जहां एक पीआरटीसी. इंडो-कैनेडियन बस की टक्कर में करीब 15 यात्री घायल हो गए हैं।  यह जानकारी सरकारी अस्पताल राजपुरा के एसएमओ संजीव अरोड़ा द्वारा दी गई।

ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं

रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में पी.आर.टी.सी. ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए पटियाला भेजा गया है. साथ ही बस कंडक्टर भी घायल बताया जा रहा है. 3 घायलों को इलाज के लिए पीजीआई, 10 को राजिंदरा सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Related to this topic: