Punjab Police and security agencies on alert

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 13 2026 03:12:10 PM

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट परथ्रेट मेल मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर

थ्रेट मेल मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 

17 को मोदी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं

परिवार, मोदी रैलियों में न जाए… नहीं मारे जाओगे बम धमाकों में

वहीं यह ई-मेल kengakira@gmail.com आईडी से भेजी गई थी

पंजाब डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले स्कूलों कई जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके साथ ही मेल में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। थ्रेट मेल मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। थ्रेट मेल में लिखा है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे मोहाली मेयर ऑफिस और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर IED ब्लास्ट किए जाएंगे। आपको बता दें कि 17 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और घोषणाओं के लिए चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं।

मोदी की रैली में शामिल न हों

मेल पंजाब के आम लोगों को पीएम मोदी की रैली में शामिल न होने के लिए भी कहा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं मेल में दावा किया गया है, “खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, अब जालंधर-चंडीगढ़ में किसानों का, शहीद खालड़ा सतलुज का; शहीद निज्जर का… दुश्मन मोदी आएगा। कोई भी परिवार, मोदी रैलियों में न जाए… नहीं मारे जाओगे बम धमाकों में।” वे गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ खड़े हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल kengakira@gmail.com आईडी से भेजी गई थी। मेल भेजने वाले ने धमकी दी है “रवनीत बिट्टू जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है… अब समय आ गया है, तुझे तेरे दादे बेअंत (पूर्व पंजाब सीएम) से मिलाने का।” इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Related to this topic: