Rain wreaks havoc in Punjab-Himachal

पंजाब-हिमाचल में बारिश की मार, सुदंरनगर में लैंडस्लाइड के कारण 7 लोगों की मौत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 03 2025 03:51:44 PM

पंजाब-हिमाचल में बारिश की मार, सुदंरनगर में लैंडस्लाइड के कारण 7 लोगों की मौत, इनमें 4 लोग एक ही परिवार के 

पंजाब-हिमाचल में बारिश की मार सुदंरनगर में लैंडस्लाइड के कारण 7 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड के कारण 13 लोगों की जान जा चुकी है

मंडी के सुदंरनगर में 2 घरों के ऊपर मलबा गिरने से 7 लोगों की मौत 

सड़क किनारे खड़े 5 ट्रक भी पहाड़ गिरने के कारण चपेट में आ गए 

प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों को ऑनलाइन क्लास लगाने के निर्देश दिए

शिमला में विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा टूटा, 1333 सड़कें बंद हैं

नेशनल डेस्क : 

पंजाब-हिमाचल दोनों राज्यों पर बारिश इस समय आफत बनी हुई है। हिमाचल में मंडी के सुदंरनगर में लैंडस्लाइड के कारण 2 घरों के ऊपर मलबा गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 4 एक ही परिवार के सदस्य थे। पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड के कारण 13 लोगों की जान जा चुकी है। 

लैंडस्लाइड में 2 घर तबाह

height=720

वहीं देर रात कुल्ल में देर रात लैंडस्लाइड के कारण 2 घर गिर गए। जिसकी चपेट में NDRF जवान समेत 2 लोग आ गए हैं। वहीं शिमला में विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा टूट गया है। जबकि सड़क किनारे खड़े 5 ट्रक भी पहाड़ गिरने के कारण उसकी चपेट में आ गए हैं।

स्कूल-कॉलेज सभी बंद 

शिमला, सोलन, चंबा, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में बारिश को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। सभी को जिला प्रशासन की तरफ से स्कूल-कॉलेजों को ऑनलाइन क्लास लगाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में लैंडस्लाइड के कारण 1333 सड़कें बंद हैं।

Related to this topic: