Retired CRPF jawan murdered

CRPF के रिटायर जवान की हत्या, घर में घुस कर 2 बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 07 2025 03:36:39 PM

CRPF के रिटायर जवान की हत्या, घर में घुस कर 2 बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला

crpf के रिटायर जवान की हत्या घर में घुस कर 2 बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला

CRPF के रिटायर जवान की हत्या, घर में घुस कर 2 बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया

शव पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया, पुलिस गांव में लगे CCTV भी पुलिस खंगाल रही है

चिल्लाने की आवाज सुनकर निहाल सिंह की पत्नी और बेटा बाहर निकले तो दोनों आरोपी मौके से फरार

हरियाणा डेस्‍क : 

हरियाणा में CRPF के रिटायर जवान की 2 बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। दोनों बाइक सवार बदमाश देर रात घर में घुसे और तेजधार हथियार से जवान पर हमला कर दिया। इस हमले में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 65 साल के निहाल सिंह के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।

तेजधार हथियार से  हमला

घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस के अनुसार निहाल सिंह अपने घर में सो रहे थे। बुधवार रात करीब 2 बजे बाइक पर 2 युवक आए और निहाल सिंह के कमरे में घुसे और तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

CCTV खंगाल रही पुलिस 

चिल्लाने की आवाज सुनकर निहाल सिंह की पत्नी और बेटा बाहर निकले तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस गांव में लगे CCTV भी पुलिस खंगाल रही है, हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ लगा नहीं है।

Related to this topic: