सूरज न निकलने के कारण तापमान दिन ब दिन गिरता ही जा रहा है
वहीं, ठंड के कारण लोग अपने घरों से भी निकलने में गुरेज कर रहे हैं
बच्चों की सुरक्षा के लिए 8वीं क्लास तक सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे
बच्चों को ठंड में बाहर जाने से बचाएं और आवश्यक सावधानियां बरतें
नई दिल्ली
पूरे उत्तर भारत में इस समय शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। सूरज न निकलने के कारण तापमान दिन ब दिन गिरता ही जा रहा है। ठंड के कारण लोग अपने घरों से भी निकलने में गुरेज कर रहे हैं। अब इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली-NCR के गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने 8वीं क्लास तक छुट्टियां कर दी हैं। प्रशासन ने ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।
अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश
इसके साथ ही शिक्षा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी का फैसला लिया गया है। आदेशों के मुताबिक 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर किसी भी तरह का असर न पड़े।
बच्चों को ठंड में बाहर जाने से बचाएं
अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ठंड में बाहर जाने से बचाएं और आवश्यक सावधानियां बरतें। इस सर्दी की वजह से बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता बन गई है।