Shock to air travelers! Your flight may be delayed

हवाई यात्रियों को झटका!

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 29 2025 03:26:18 PM

हवाई यात्रियों को झटका! आपकी फ्लाइट हो सकती है लेट, IndiGo – Air India ने दी चेतावनी

हवाई यात्रियों को झटका

विमानों को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट की आवश्यकता

इसका सीधा असर उड़ानों के संचालन और शेड्यूल पर पड़ेगा

अगली उड़ान से पहले अनिवार्य सर्विसेबल ELAC लगाया जाए

यह समस्या फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम को प्रभावित कर सकती है

नेशनल डेस्क

देश के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आने वाले दिनों में IndiGo, Air India और Air India Express से यात्रा करने वालों को फ्लाइट देरी या कैंसिलेशन का सामना करना पड़ सकता है। Airbus A320 फैमिली के विमानों में एक गंभीर तकनीकी समस्या पाई गई है, जिसके चलते 200, 250 से अधिक विमानों को तुरंत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट की आवश्यकता बताई गई है। इसका सीधा असर उड़ानों के संचालन और शेड्यूल पर पड़ेगा।

सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर है

Airbus ने ऑपरेटर्स को चेताया है कि हाल ही में एक A320 विमान में अचानक अनकमान्डेड पिच-डाउन की घटना हुई थी। जांच में पाया गया कि यह खराबी Elevator Aileron Computer (ELAC) में आए तकनीकी मुद्दे से जुड़ी है। EASA ने निर्देश दिया है कि प्रभावित विमानों में अगली उड़ान से पहले अनिवार्य रूप से सर्विसेबल ELAC लगाया जाए, क्योंकि यह समस्या फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम को प्रभावित कर सकती है, जो सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर है।

तेजी से हल करने की कोशिश

भारत में A320 फैमिली के करीब 560 विमान संचालित होते हैं, जिनमें से लगभग आधा बेड़ा इस तकनीकी खामी की जद में है। इसके चलते बड़ी संख्या में विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड करना पड़ सकता है। एयरलाइंस ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे Airbus के साथ मिलकर समस्या को तेजी से हल करने की कोशिश कर रहे हैं। IndiGo ने कहा कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है। 

बढ़ सकता टर्नअराउंड टाइम

Air India Express के 31 A320 विमान इस निर्देश से प्रभावित हैं। वहीं Air India ने भी माना कि अपडेट प्रक्रिया से टर्नअराउंड टाइम बढ़ सकता है, जिसका असर शेड्यूल पर दिखेगा। तकनीकी खामी के कारण आने वाले दिनों में कई रूट्स पर उड़ानों में देरी, कैंसिलेशन और शेड्यूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एयरलाइंस का कहना है कि असुविधा कम से कम रखने की कोशिश की जाएगी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह कदम आवश्यक है।

Related to this topic: