भारी बारिश के कारण श्री वैष्णो देवी की यात्रा रोकी गई, किश्तवाड़ नेशनल हाईवे बंद
लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है
पहाड़ों में ज्यादा बारिश और भूस्खन के मामले देखने में आ रहे
डोडा में बादल फटने से 10 से ज्यादा घर इसकी चपेट में आ गए
मौसम के सामान्य होने तक यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं
श्रद्धालु कटरा न आएं, मौसम व प्रशासनिक आदेशों का पालन करें
कईं सड़कें और रेल सेवाएं भी ठप, राहत और बचाव के काम जारी
नेशनल डेस्क :

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण श्री वैष्णो देवी की यात्रा को रोक दिया गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। क्योंकि पहाड़ों में काफी ज्यादा बारिश हो रही है और भूस्खन के भी मामले देखने को मिल रहे हैं। इसीलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं जम्मू के डोडा में आज बादल फटने के कारण 10 से ज्यादा घर इसकी चपेट में आ गए हैं।
अस्थायी रूप से स्थगित की गई यात्रा
प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण रास्तों पर भूस्खलन और फिसलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
अगले आदेश आने तक बंद रहेगी यात्रा
जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता, तब तक यात्रा दोबारा शुरू नहीं की जाएगी। प्रशासन ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित होने के कारण कटरा न पहुंचें और मौसम व प्रशासनिक आदेशों का पालन करें।
किश्तवाड़ नेशनल हाईवे किया गया बंद
वहीं बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। जिस कारण गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं राज्य में कई सड़कें और रेल सेवाएं भी ठप हो गई है। रिहायशी इलाकों और अन्य संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव का काम जारी है।