Sidhu Moosewala's new song 'Barota'

जल्द रिलीज होने जा रहा सिद्धू मूसेवाला का नया सॉन्ग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 24 2025 02:41:12 PM

जल्द रिलीज होने जा रहा सिद्धू मूसेवाला का नया सॉन्ग ‘बरोटा’, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल

जल्द रिलीज होने जा रहा सिद्धू मूसेवाला का नया सॉन्ग

परिवार सिद्धू मूसेवाला का विशेष होलोग्राम परफॉर्मेंस तैयार करा रहा 

जनवरी में ‘Sign to God’ नाम से 3-D होलोग्राम टूर लॉन्च किया जाएगा

परिवार के पास 30 साल के लिए गानों का बड़ा ‘संगीत खजाना’ मौजूद 

डायरी में दर्ज गीतों को आगामी वर्षों में एक-एक कर रिलीज किया जाएगा

पंजाब डेस्क

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पोस्टर में एक विशाल पेड़ पर रस्सियों के सहारे कई बंदूकें उल्टी लटकी दिख रही हैं, जिसने गाने की थीम को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है। परिवार सिद्धू मूसेवाला का एक विशेष होलोग्राम परफॉर्मेंस तैयार करा रहा है, जिसे इटली के आर्टिस्ट डिजाइन कर रहे हैं। पिछले दिनों बलकौर सिंह खुद समीक्षा करने इटली गए थे। जनवरी में ‘Sign to God’ नाम से 3-D होलोग्राम टूर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फैंस को सिद्धू की वर्चुअल मौजूदगी का अनुभव मिलेगा।

30 नवंबर या उससे पहले रिलीज किया जाएगा

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि ‘बरोटा’ को 30 नवंबर या उससे पहले रिलीज किया जाएगा। गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ रिलीज डेट को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। उन्होंने यह भी बताया कि गाने के साथ फैंस के लिए एक खास तोहफा भी पेश किया जाएगा।

डायरी में दर्ज गीतों की सिलसिलेवार होगी रिलीज 

बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू का संगीत सफर जारी रहेगा। उनकी डायरी में दर्ज गीतों को आने वाले वर्षों में एक-एक करके रिलीज किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि परिवार के पास अगले 30 साल के लिए गानों का एक बड़ा ‘संगीत खजाना’ मौजूद है।

लाखों फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला

सोशल मीडिया पर ‘बरोटा’ को लेकर फैंस में उत्सुकता चरम पर है। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह ट्रैक सिद्धू के लेजेंडरी म्यूजिक कैटलॉग में क्या नया जोड़ता है। बलकौर सिंह ने हाल ही में एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि लाखों फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।

तैयारी पूरी होते ही 'बरोटा' रिलीज किया जाएगा

उन्होंने यह भी कहा कि ‘बरोटा’ की फाइनल एडिटिंग जारी है और तैयारी पूरी होते ही इसे रिलीज कर दिया जाएगा। मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद ‘SYL’, ‘वार’ और ‘द लास्ट राइड’ जैसे कई अनरिलीज्ड ट्रैक्स फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।

Related to this topic: