T20 World Cup: Team India suffers major setback

T20 World Cup : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

Written by:

Last Updated:

T20 World Cup : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ईशान किशन प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल

t20 world cup  टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी है

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर उनके बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी

प्रैक्टिस सेशन में गेंद लगते ही ईशान दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए

टीम के फिजियो ने उनकी जांच की और सहारा देते हुए नेट्स से बाहर ले गए

दोबारा बल्लेबाजी करने की कोशिश की पर वह दोबारा उतने सहज नहीं दिखे

खेल समाचार

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में नमीबिया के खिलाफ मैच से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। अब टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। जिस कारण वह लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर चले गए। बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी है। 

बुमराह के तेज यॉर्कर से अंगूठे पर लगी गेंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रैक्टिस सेशन के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान किशन दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। टीम के फिजियो ने उनकी जांच की और उन्हें सहारा देकर नेट्स से बाहर ले गए।

ईशान किशन के चोटिल होने से बढ़ी मुश्किलें

चोट लगने के बाद ईशान किशन ने दोबारा बल्लेबाजी करने की कोशिश की। पर वह दोबारा उतने सहज नहीं दिखे। जिस कारण सेशन ज्यादा देर तक नहीं चला। उनके चोटिल होने के कारण टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि अभिषेक शर्मा पहले से ही बीमार चल रहे हैं।

Related to this topic: