The pilgrimage to Mata Vaishno Devi

22 दिन बाद फिर से बहाल हुईं माता वैष्णो देवी की यात्रा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 17 2025 04:07:34 PM

22 दिन बाद फिर से बहाल हुईं माता वैष्णो देवी की यात्रा, नवरात्रि से पहले माता के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी

22 दिन बाद फिर से बहाल हुईं माता वैष्णो देवी की यात्रा

अनुकूल मौसम और रास्तों की मरम्मत के बाद घोषणा

सुबह से ही दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

भूस्खलन के कारण यात्रा 22 दिनों तक रोकनी पड़ी थी

घटना के बाद 34 लोगों की मौत और 20 घायल हुए थे

निर्धारित मार्गों का पालन करें, स्टाफ से सहयोग करें

नवरात्रों से पहले माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 22 दिन बाद सुबह से माता वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हो गई। सुबह से ही दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय हो गया। भीषण भूस्खलन के कारण यात्रा को 22 दिनों तक रोकना पड़ा था, जिसमें 34 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे।

रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन आधारित ट्रैकिंग अनिवार्य

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने अनुकूल मौसम और रास्तों की मरम्मत के बाद यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की। श्राइन बोर्ड ने भक्तों से अपील की है कि वे वैध पहचान पत्र अपने साथ रखें, केवल निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी स्टाफ से सहयोग करें। साथ ही सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) आधारित ट्रैकिंग अनिवार्य की गई है।

Related to this topic: