The road to Shri Naina Devi is closed

श्री नैना देवी जाने वाला रास्ता बंद

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 07 2025 12:18:48 PM

श्री नैना देवी जाने वाला रास्ता बंद, लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण सड़क यातायात ठप

श्री नैना देवी जाने वाला रास्ता बंद

लमलैहड़ी गांव के पास भाखड़ा नहर और हाइड्रो चैनल पर बने पुल के पास लैंडस्लाइड

नए पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है और पुराने पुल से ही आवागमन किया शुरू 

श्री आनंदपुर साहिब से माता नैना देवी जाने वाले श्रद्धालु वहां पहुंचते हैं, रास्ता व्यस्त है

रास्ता ठीक करने को पंजाब का लोक निर्माण विभाग और सामाजिक संगठन कार्यरत 

नेेशनल डेस्‍क :  

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में रात से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण अब शक्तिपीठ श्री नैना देवी जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए है। जानकारी के अनुसार श्री आनंदपुर साहिब और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण, श्री आनंदपुर साहिब को प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता नैना देवी से जोड़ने वाले रास्ते पर और लमलैहड़ी गांव के पास भाखड़ा नहर और हाइड्रो चैनल पर बने पुल के पास लैंडस्लाइड हो गई है। जिसके कारण नए पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है और पुराने पुल से ही आवागमन शुरू किया गया है।

देर रात की बारिश के बाद भूस्खलन, रास्ता हुआ बंद 

बता दें कि इस पुल का इस्तेमाल करके हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से श्री आनंदपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब से माता नैना देवी जाने वाले श्रद्धालु वहां पहुंचते हैं। यह रास्ता बहुत व्यस्त रहता है, लेकिन देर रात की बारिश के बाद, इस रास्ते से सटी सड़क पर भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया।

लोक निर्माण विभाग और सामाजिक संगठन कार्यरत

इसे ठीक करने के लिए पंजाब का लोक निर्माण विभाग और सामाजिक संगठन काम कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के उप-मंडल अधिकारी ने कहा कि जल्द ही इस समस्या को ठीक कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

Related to this topic: