These 6 major rules of the country

1 दिसंबर से बदल गए देश के ये 6 बड़े नियम

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 01 2025 03:10:13 PM

1 दिसंबर से बदल गए देश के ये 6 बड़े नियम, LPG सिलेंडर 10 रुपए हुआ सस्ता, आपकी जेब और बैंकिंग पर होगा सीधा असर 

1 दिसंबर से बदल गए देश के ये 6 बड़े नियम

गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत व स्थिरता

लाइफ सर्टिफिकेट की समय सीमा समाप्त

दिसंबर महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार

आधार कार्ड की गोपनीयता में बड़ा बदलाव

बैंकिंग और कार्ड ट्रांजैक्शन के नए नियम

CNG, PNG और ATF के दामों में संशोधन

नेशनल डेस्क

साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों से जुड़े कई बड़े नियम बदल गए हैं। 1 दिसंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 10 रुपये घटा दिए गए हैं। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सस्ती हुई है। घरेलू सिलेंडर का भाव पिछले आठ महीनों से एक जैसा है। सरकारी पेंशन पाने वालों को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना था। जिन्होंने यह नहीं किया, उनकी पेंशन जनवरी से रुक सकती है। 

इस माह करीब 18 दिन बैंक बंद रहेंगे

RBI कैलेंडर के अनुसार इस महीने अलग-अलग राज्यों में मिलाकर करीब 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए जरूरी काम छुट्टियों की सूची देखकर ही करें। UIDAI ने आधार कार्ड का डिज़ाइन बदल दिया है। अब कार्ड पर नाम, पिता का नाम और पता जैसे विवरण नहीं दिखेंगे। सिर्फ फोटो और QR कोड रहेगा। इससे आपकी निजी जानकारी अधिक सुरक्षित रहेगी। 

CNG, PNG और ATF की नई कीमतें

इन बदलावों का असर आपकी रसोई, बैंकिंग, पेंशन और पहचान पत्र तक दिखाई देगा। 1 दिसंबर से कई बैंकों ने ATM ट्रांजैक्शन, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की फीस में बदलाव किए हैं। UPI लिमिट और नेट बैंकिंग में नए सुरक्षा फीचर भी लागू हुए हैं। 1 दिसंबर से CNG, PNG और हवाई ईंधन (ATF) के दामों में भी संशोधन किया गया है। ATF की नई कीमत 864.81 डॉलर प्रति लीटर तय हुई है।

Related to this topic: