Threat to blow up Ferozepur court with a bomb

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया; शुरू हुई सघन जांच

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 12 2026 12:59:14 PM

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया; शुरू हुई सघन जांचधमकी मिलने से बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर अदालत को बम से उड़ाने की धमकी परिसर खाली करवाया शुरू हुई सघन जांच

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया; शुरू हुई सघन जांच

धमकी मिलने से बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया

पुलिस ने बतौर एहतियात पूरा न्यायालय परिसर खाली करवाया

बम निरोधक दस्ते और डॉग् स्क्वायड का सघन तलाशी अभियान 

फिरोजपुर। 

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी खाली करवा दिया। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग् स्क्वायड ने परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पहले ही पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 

दोपहर एक बजे तक कामकाज बंद

धमकी के बाद न्यायालय की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक बंद रखी गई है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद परिस्थितियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद ही न्यायालय का कामकाज दोबारा शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। परिसर में तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले रास्तों पर भी नजर रख रहे हैं।

इस साल तीसरी बार मिली है धमकी

गौरतलब है कि फिरोजपुर जिला अदालत को इस वर्ष बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह तीसरा मामला बताया जा रहा है। लगातार सामने आ रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से धमकी किस माध्यम से और कहां से भेजी गई, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

Related to this topic: