देर रात मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, विवाद फायरिंग तक पहुंच गया
दो युवकों के पैरों में गोलियां लगी हैं, प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर किए रेफर
हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पंजाब डेस्क
पंजाब में गोलीबारी और हिंसक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बटाला के स्टाफ रोड से सामने आया है, जहां देर रात मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। कार साइड करने को लेकर दो पक्षों में कहा-सुनी हुई और देखते ही देखते विवाद फायरिंग तक पहुंच गया।
हमलावर की पहचान के प्रयास
घटना में दो युवकों के पैरों में गोलियां लगी हैं। दोनों को तुरंत बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पैर में गाेली के घाव, हालत स्थिर
घायल युवकों के अनुसार, “हम उन हमलावरों को नहीं जानते। हमने सिर्फ गाड़ी साइड करने को कहा था। इसी बात पर उन्होंने अचानक हम पर फायरिंग कर दी।” सरकारी अस्पताल के एक स्टाफ ने पुष्टि की है कि दोनों युवकों के पैरों पर गोली के घाव हैं और उनकी हालत वर्तमान में स्थिर बताई जा रही है।