UAE closes doors for Pakistanis!

पाकिस्तानियों के लिए UAE के दरवाज़े बंद!

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 29 2025 03:33:29 PM

पाकिस्तानियों के लिए UAE के दरवाज़े बंद! चौंकाने वाली वजह आई सामने

पाकिस्तानियों के लिए uae के दरवाज़े बंद

पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया पर संयुक्त अरब अमीरात ने लगाई रोक

जिन नागरिकों के पास ब्लू और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, उन्हें वीजा जारी किया जा रहा

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधिकारी सलमान चौधरी ने इस बात की जानकारी दी 

सिंगल-एंट्री वीजा के लिए आवेदन करने वालों के 70% से 80% आवेदन खारिज हो रहे

इंटरनेशनल डेस्क

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधिकारी सलमान चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, यह प्रतिबंध पूर्णतः लागू नहीं है; जिन नागरिकों के पास ब्लू और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट हैं, उन्हें अभी भी वीजा जारी किया जा रहा है। वीजा रिजेक्शन का सबसे ज्यादा असर युवाओं पर देखने को मिल रहा है। 

पहली बार आवेदन करने वालों के 80% वीजा रिजेक्ट

पाकिस्तानी अखबार ‘DAWN’ ने ट्रैवल एजेंटों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि वीजा रिजेक्शन की दर में भारी उछाल आया है। पहली बार UAE जाने की योजना बना रहे और सिंगल-एंट्री वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों के 70% से 80% आवेदन खारिज हो रहे हैं।

40 साल से कम उम्र के लोगों पर सख्त निगरानी

लाहौर के 28 वर्षीय नदीम ने बताया कि वह पहली बार दुबई घूमने जाना चाहते थे, लेकिन उनका वीजा दो बार रिजेक्ट कर दिया गया। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, इमिग्रेशन विभाग 40 साल से कम उम्र के आवेदकों की बहुत बारीकी से जांच कर रहा है, जिसके कारण वीजा मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।

अपराध और भीख मांगने की घटनाएं मुख्य कारण

UAE और पाकिस्तान के बीच पुराने और मजबूत राजनीतिक-आर्थिक संबंध हैं, इसके बावजूद वीजा रिजेक्शन का मुद्दा पिछले कई महीनों से चल रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि UAE ने आधिकारिक तौर पर किसी ‘बैन’ की घोषणा नहीं की है।

पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता की खबरें आई

जानकारों के मुताबिक, हाल के दिनों में UAE में अपराध और भीख मांगने की घटनाओं में पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता की खबरें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यही कारण है कि नए आवेदकों के लिए नियमों को सख्त किया गया है और वीजा जारी करने में सावधानी बरती जा रही है।

Related to this topic: