बढ़ी हुई ये नई दरें 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई हैं
अगले पांच साल 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी
फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन अपडेट नहीं कर सकते
डेमोग्राफिक डेटा ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं
पास के नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र में जाएं
नेशनल डेस्क
अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार से जुड़ी कई सेवाओं की फीस में ₹25 तक की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई ये नई दरें 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई हैं, जो अगले पांच साल यानी 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद फिर से फीस की समीक्षा की जाएगी।
सर्विस पुरानी फीस-नई फीस में बढ़ोतरी
बायोमेट्रिक अपडेट (जरूरी नहीं) पहले ₹100 अब ₹125
जनसांख्यिकीय अपडेट (नाम, पता बदलना) पहले ₹50 अब ₹75
डॉक्यूमेंट अपडेट (पता/पहचान) केंद्र पर पहले ₹50 अब ₹75
डॉक्यूमेंट अपडेट (पता/पहचान) ऑनलाइन पहले ₹50 अब ₹75
आधार सर्च और कलर प्रिंट (A4 शीट) पहले ₹30 अब ₹40 ₹
खुद भी कर सकते हैं आधार अपडेट
आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा।