US fighter jet crashes in Kuwait

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश

Written by:

Last Updated:

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश, हिजबुल्लाह भी हुआ जंग में शामिल

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश

इज़रायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं

लेबनान, दहियाह और बेरूत के 50 गांव खाली करा लिए गए

दहियाह हिज्बुल्लाह का गढ़ है, 2024 में कई बार हमला हुआ

उधर, रावलपिंडी में मिलिट्री बेस नूर खान एयबेस पर हमला

काबुल, बगराम में किए हवाई हमलों के जवाब में ये कार्रवाई

नई दिल्ली

इज़रायल और ईरान की लड़ाई तीसरे दिन पहुंच चुकी है। इज़रायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं इस जंग के दौरान अमेरिका का एक फाइटर जेट कुवैत में क्रैश हो गया है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वहीं इस जंग में ईरान की तरफ से अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं। 

इज़रायल ने बॉर्डर से लगे गांव खाली करवाए

इस जंग में हिजबुल्लाह ने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। दूसरी तरफ इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान, दहियाह और राजधानी बेरूत के 50 गांव खाली करा लिए हैं। दहियाह को हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है। 2024 में इस इलाके पर कई बार हमला हुआ था और उसके बाद भी कई बार हमले हुए। उस साल नवंबर में सीजफायर हुआ था।

अफगान ने पाक के मिलिट्री बेस पर हमला

तालिबान सरकार का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के रावलपिंडी में मिलिट्री बेस नूर खान एयबेस पर हमला किया है। हमारे लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की जमीन में घुस चुके हैं। तालिबान के मुताबिक, क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं। ये कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल, बगराम और अन्य इलाकों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई।

Related to this topic: