Veteran Bollywood actor Dharmendra passes away

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 24 2025 02:16:08 PM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में कहा अलविदा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली

10 नवंबर को भी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

दो दिनों के इलाज के बाद 12 नवंबर को डिस्चार्ज किया गया 

छह दशक के करियर में 300 से अधिक फ़िल्मों में काम किया

बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए हमेशा खलेगी कमी 

पंजाब डेस्क

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल के धर्मेंद्र ने करीब दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले 11 नवंबर को भी उनके निधन की गलत खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने उन अफवाहों को सख्ती से खारिज किया था। बता दें कि धर्मेंद्र को 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। दो दिनों के इलाज के बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि, सोमवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और वे दुनिया को अलविदा कह गए।

धर्मेंद्र की मशहूर फ़िल्में

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से एक थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी, एक्शन और रोमांटिक अंदाज़ से लाखों दिलों पर राज किया। उनकी कई सुपरहिट और क्लासिक फ़िल्में आज भी दर्शकों को याद हैं। धर्मेंद्र ने लगभग छह दशक के करियर में 300 से अधिक फ़िल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए। उनकी कमी बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए हमेशा खलेगी।

शोले (1975) – वीरू के रोल ने उन्हें अमर कर दिया

चुपके-चुपके (1975) – कॉमेडी में बेहतरीन टाइमिंग का उदाहरण

सत्यकाम (1969) – करियर का सबसे दमदार परफॉर्मेंस

धर्म वीर (1977)

सीता और गीता (1972)

यादों की बारात (1973)

अनुपमा, बंधन, आया सावन झूम के समेत कई ब्लॉकबस्टर

Related to this topic: