Watching reel on mobile in moving bus

चलती बस में मोबाइल पर Reel देखना PRTC चालक को पड़ा महंगा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 12 2025 08:13:44 PM

चलती बस में मोबाइल पर Reel देखना PRTC चालक को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई लापरवाह भरी वीडियो

चलती बस में मोबाइल पर reel देखना prtc चालक को पड़ा महंगा

चलती बस में मोबाइल पर Reel देखना PRTC चालक को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई लापरवाह भरी वीडियो 

यह पीआरटीसी बस नंबर PB03BH 9190 है, जो रोजाना सुबह बठिंडा से 4.20 बजे चंडीगढ़ को जाती है

बस ड्राइवर एक हाथ से बस चला रहा है और दूसरे हाथ से मोबाइल पर सोशल मीडिया पर रील्स देख रहा

बस के डैशबोर्ड पर पीने के लिए गिलास में चाय या कॉफी नजर आ रही, एक यात्री ने यह वीडियो बना ली 

जब यह वीडियो विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा, तो तुरंत कार्रवाई करके ड्राइवर को पटियाला में रोका

पंजाब डेस्‍क : 

बस चलाते समय मोबाइल पर रील देख रहे पी.आर.टी.सी. बस ड्राइवर के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत उसे रूट से हटा दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यह पीआरटीसी बस नंबर PB03BH 9190 है, जो रोजाना सुबह बठिंडा से 4.20 बजे चंडीगढ़ को जाती है। इस पीआरटीसी बस के ड्राइवर की लापरवाह भरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

सोशल मीडिया पर रील्स देख रहा बस ड्राइवर

दरअसल, वायरल वीडियो में बस ड्राइवर एक हाथ से बस चला रहा है और दूसरे हाथ से मोबाइल पर सोशल मीडिया पर रील्स देख रहा है। बस के डैशबोर्ड पर पीने के लिए गिलास में चाय या कॉफी नजर आ रही है। इसी दौरान एक यात्री ने उसका वीडियो बना ली और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की 

मंगलवार को भी ड्राइवर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। जब यह वीडियो विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को पटियाला में रोक लिया और उसे रूट से हटाकर उसकी जगह दूसरे ड्राइवर को भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं : सुपरिंटेंडेंट 

पीआरटीसी के सुपरिंटेंडेंट आकाश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा ड्राइवर को बस के रूट से हटा दिया गया है। ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। कानून के अनुसार कोई ड्राइवर बस के अंदर न तो कुछ खा-पी सकता है और न ही मोबाइल फोन पर बात कर सकता है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Related to this topic: