Wow! The NHAI is amazing!

वाह। NHAI वाले भी गज़ब करते हैं

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 18 2025 06:01:03 PM

वाह। NHAI वाले भी गज़ब करते हैं, महाराष्ट्र के नागपुर में घर के बीच से ही निकाल दिया फ्लाईओवर

वाह। nhai वाले भी गज़ब करते हैं

कहते हैं हमारे देश में कुछ भी हो सकता है, जीहां हम मजाक नहीं कर रहे हैं ऐसी घटना देखने को मिली है

महाराष्ट्र के नागपुर में घर के बीच से ही फ्लाईओवर को निकाल दिया गया है, जो अब विवादों में आ गया है

ग्रेट नाग रोड पर अशोक सर्किल के पास एक फ्लाइओवर की बीम घर की बालकनी के ऊपर से निकल रही 

लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए

NHAI अधिकारियों ने कहा जब फ्लाइओवर बन रहा था तो कोई समस्या नहीं थी, तब डेढ़ मीटर का अंतर था 

नेशनल डेस्क

कहते हैं हमारे देश में कुछ भी हो सकता है। कहीं 90 डिग्री एंगल वाला पुल बना दिया जाता है, तो कहीं घर के बीच से ही फ्लाइओवर निकाल दिया जाता है। जी,हां हम मजाक नहीं कर रहे हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में ही ऐसी घटना देखने को मिली है। जहां घर के बीच से ही फ्लाईओवर को निकाल दिया गया है। जो अब विवादों में आ गया है।

998 करोड़ रुपए की लागत से बना

दरअसल नागपुर के ग्रेट नाग रोड पर अशोक सर्किल के पास एक फ्लाइओवर की बीम घर की बालकनी के ऊपर से निकल रही है। जैसे ही इसकी वीडियो सामने आई तो लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यह फ्लाईओवर इंदौर और दीघोरी के इलाके को आपस में जोड़ता है। 

NHAI ने घर की निकाली गलती

NHAI के अधिकारियों का कहना है कि जब फ्लाइओवर बन रहा था तो उस दौरान कोई समस्या नहीं थी। क्योंकि उस समय घर और फ्लाईओवर के बीच डेढ़ मीटर का अंतर था और बालकनी बाद में बनाई गई है। वहीं नगर निगम का कहना है कि प्रोजेक्ट बनाते समय उनके साथ सलाह नहीं ली गई और घर भी अतिक्रमण घोषित नहीं है तो इसे तोड़ना संभव नहीं है।

Related to this topic: