बीआर चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक "महाभारत" में करण और "चंद्रकांता" में राजा शिव दत्त की भूमिका निभाने वाले टेलीविजन अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया है।
उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मनोरंजन डेस्क ;-
धीर के मित्र और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया, "आज सुबह कैंसर के कारण उनका निधन हो गया।
पिछले कुछ महीनों में उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा।" उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी अनीता धीर और बेटा निकेतन धीर हैं, जो खुद भी एक अभिनेता हैं।
आपको बता दें कि पंकज धीर 'सड़क', 'सोल्जर' और 'बादशाह' समेत कई फिल्मों में भी नजर आए और टेलीविजन पर भी सक्रिय रहे।