Famous Punjabi singer Guru Randhawa's troubles

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें, नए गाने Sirra को लेकर बवाल, कोर्ट ने जारी किया समन

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 28 2025 06:33:54 PM

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें, नए गाने Sirra को लेकर बवाल, कोर्ट ने जारी किया समन

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें नए गाने sirra को लेकर बवाल कोर्ट ने जारी किया समन

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें, नए गाने Sirra को लेकर बवाल, कोर्ट ने जारी किया समन

समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया और 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है

गुरु रंधावा के खिलाफ राजदीप सिंह मान ने यह शिकायत दर्ज करवाई है : गुरवीर सिंह ढिल्लों 

श‍िकायतकर्ता ने गाने की लाइन 'जम्यां नूं गुढ़ती च मिलदी अफीम ऐ' पर आपत्ति जताई है

गुढ़ती शब्द का गलत इस्तेमाल किया है और इसका श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विशेष महत्व 

चंडीगढ़ : 

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बता दे कि सिंगर रंधावा अपने नए गीत ‘सिरा’ को लेकर विवादों में घिर गए है। उनके गाने सिरा को लेकर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अब इस मामले पर समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया है और 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। गुरु रंधावा के खिलाफ राजदीप सिंह मान ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विशेष महत्व रखता है गुढ़ती शब्द 

एडवोकेट गुरवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि श‍िकायतकर्ता राजदीप सिंह मान ने गाने की लाइन 'जम्यां नूं गुढ़ती च मिलदी अफीम ऐ' पर आपत्ति जताई है। गुढ़ती शब्द का गलत इस्तेमाल किया गया है और यह शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विशेष महत्व रखता है। गुरु रंधावा को नोटिस भेजा गया था। जब गुरु रंधावा से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तब इसे कोर्ट में ले जाया गया। 

हनी सिंह और करण औजला के गाने पर हो चुका है विवाद

पंजाबी सिंगर्स की तरफ से गानों में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों का लगातार विरोध हो रहा है। इससे पहले हनी सिंह और करण औजला के गानों पर विवाद हो चुका है। हनी सिंह के मिलीनीयर और करण औजला के एमएफ गबरू में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर महिला आयोग ने ऐतराज जताया था। जिसके बाद दोनों सिंगर्स ने महिला आयोग से माफी भी मांगी थी।

Related to this topic: