IPL Players Trade List

आईपीएल प्लेयर्स ट्रेड लिस्ट

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 20 2025 03:27:19 PM

आईपीएल प्लेयर्स ट्रेड लिस्ट : CSK में खेलेंगे संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स ने बदले में जडेजा, सैम करन को खरीदा

आईपीएल प्लेयर्स ट्रेड लिस्ट

मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड

वहीं मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में LSG को भेजा गया

इससे पहले 2025 का ऑक्शन सऊदी अरब और 2024 का दुबई में किया था


IPL कमेटी ने शनिवार को प्लेयर्स ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली शामिल है। सबसे बड़ा बदलाव राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का हुआ है, जिन्हें 18 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया गया है। इसके बदले CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स भेज दिया है।

शमी हुए हैदराबाद से लखनऊ ट्रेड

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में LSG को भेजा है। नीतीश राणा हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए हैं। डनोवन फरेरा दिल्ली से राजस्थान और स्पिनर मयंक मार्कंडेय कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किए गए हैं।

रिटेंशन लिस्ट की आखिरी डेडलाइन आज

आज दोपहर 3 बजे तक सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करेंगी। IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। इससे पहले 2025 का ऑक्शन सऊदी अरब और 2024 का दुबई में आयोजित किया गया था।