Katrina Kaif's pregnancy announcement

सुर्खियों में आईं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की घोषणा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 23 2025 04:06:42 PM

सुर्खियों में आईं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की घोषणा, विक्की कौशल के साथ 2021 में हुई थी शादी

सुर्खियों में आईं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की घोषणा

खुद कैटरीना ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है

विक्की के साथ अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर साझा कर खुशखबरी की पुष्टि की

2021 में सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी

प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं

मनोरंजन डेस्क

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों का दौर शुरू होने वाला है। लंबे समय से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में थीं, और हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि यह जोड़ी जल्द ही अपने नए मेहमान का स्वागत करने वाली है। इन अफवाहों के बीच, अब खुद कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने विक्की के साथ अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर साझा कर इस खुशखबरी की पुष्टि की है।

2021 में हुई थी शादी

बता दे कि दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटरीना तीसरी तिमाही में हैं, और उनके बच्चे के अक्टूबर 2025 के मध्य में जन्म लेने की संभावना है। हालांकि, इस बारे में जोड़े ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस खुशखबरी पर जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related to this topic: